Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 10 जिलों में हल्की वर्षा अथवा बौछारें पड़ेंगी  

22 अक्टूबर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में हल्की वर्षा अथवा बौछारें पड़ेंगी – मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के के इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । खरगोन जिले के गोगावां में सर्वाधिक 70.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। कल से आज  प्रातः तक बैतूल, खरगोन, बडवानी, नीमच में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलींl

मौसम की स्थिति – पूर्वी राजस्थान एवं संलग्न पश्चिमोत्तर मध्यप्रदेश के ऊपर एक दुर्बल चक्रवातीय परिसंचरण  सक्रिय है। जिसके कारण नम दक्षिण -पश्चिम हवाएं पूरे प्रदेश में चल रही हैं। वहीं पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर अवस्थित तीव्र निम्न दाब क्षेत्र (डिप्रेशन )पश्चिम-पश्चिमोत्तर  दिशा की ओर अग्रसर है।  

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार 23 अक्टूबर की प्रातः 8 :30  तक के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, नीमच और श्योपुरकलां जिलों में कहीं -कहीं वज्रपात/ झंझावात के साथ वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com