राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा की संभावना  

04 नवंबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर,  नर्मदापुरम,  उज्जैन ,  ग्वालियर , चंबल संभागों के जिलों में कहीं- कही  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) -– बुरहानपुर 26.4, नलखेड़ा 13.0, शाजापुर 12.0, पाटी 10.0, बागली 9.0,  महिदपुर 9.0, श्यो पुर 8.6,  आष्टा 8.0, सारंगपुर 6.2, बड़ौदा 4.2, राजपुर 4.0, विजयपुर 4.0, कराहल 4.0, देवास 3.0, जावर 3.0, बीरपुर 3.0, बड़नगर 3.0, नरवर 2.6, आगर 2.0, बैतूल 2.0, राणापुर 1.1, शुजालपुर 1.0, गुलाना 1.0, बैराड़ 1.0  मि मी  वर्षा दर्ज़ की गई।- आगर-मालवा, बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, देवास, झाबुआ, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी और  उज्जैन जिलों में वर्षा हुई।

मौसमी परिस्थितियां – एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तरी हरियाणा और निकटवर्ती  क्षेत्रों में मध्य समुद्र  तल से 1.5 किमी  की ऊंचाई पर सक्रिय  है। एक  पश्चिमी विक्षोभ , एक  चक्रवातीय परिसंचरण के  रूप में  उत्तरी पाकिस्तान और निकटवर्ती  क्षेत्रों में मध्य   समुद्र  तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर  सक्रिय  है एवं इसके साथ एक  ट्रफ  मध्य  और ऊपरी  क्षोभ मंडलीय  पश्चिमी  हवाओं में  मध्य समुद्र  तल से 5.8 किमी  की ऊंचाई पर विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, हरदा, बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, सतना,  उमरिया , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और  मैहर जिलों में कहीं -कहीं वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। जबकि बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी , छिंदवाड़ा , सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मंदसौर,नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुरकलां, पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी कहीं -कहीं झंझावत और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements