Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना

21 जुलाई 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों  के दौरान, मध्य प्रदेश के इंदौर, नर्मदा पुरम, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही; रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; जबलपुर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) : – कटंगी 106.6, मुलताई 70.0, चांद 55.4, छिंदवाड़ा 47.0, नैनपुर 45.2, घंसौर 42.0,  बिजाडांडी 41.4, परसवाड़ा 37.2, तिरोड़ी 35.0,  बटिया गढ़ 35.0, सौसर 34.5,  परासिया  34.2, प्रभातपट्टन  32.4, बालाघाट 31.8, किरनापुर 30.2,  पांढुर्ना  28.0, मोहगांव 24.3, बरघाट 24.2, जैतहरी 22.0,बैहर 19.2, मैहर 18.1,  लालबर्रा  18.0, मोहखेड़ 17.2,  वारासिवनी  15.2, चौराई 15.0, बि छु आ 13.0, अमरपाटन 12.0, घुघरी 12.0, नौगांव 10.6, मलाजखंड 10.4, केवलारी 10.2, पन्ना  10.0, अमानगंज 8.0, शाहनगर 7.2,  मटी यारी 7.0, कुरई 7.0, धनौरा 6.5, कटनी 6.0, बड़नगर 6.0, समनापुर 5.1, पवई 5.0,अमरकंटक 3.8, रीवा-शहर 3.2,  तमिया  3.0, अमरपुर 3.0, बजाग 3.0, मंडला 2.8, बि जुरी 2.6,  जुन्नार देव 2.6, पुष्पराजगढ़ 2.4, बेनीबारी 2.4, सिंगरौली 2.3, मवई 2.2, माड़ा 2.2, सेंधवा  2.0,  बक्स्वाहा  2.0, खजुराहो-एयर पोर्ट  2.0, छपारा 2.0,  जयसिंह नगर 2.0, कुसमी  2.0, सिंहावल में  2.0  मि मी वर्षा दर्ज़  की गई । बालाघाट और बैतूल में भारी बारिश हुई। 1 जून से 21 जुलाई तक मप्र में दीर्घावधि औसत से 57 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में 73  % से अधिक तथा पश्चिमी मप्र में 41  % से अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसमी परिस्थितियां – एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण   पश्चिमी राजस्थान  और उससे निकटवर्ती पाकिस्तान  पर  मध्य  समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। मानसून  ट्रफ   मध्य समुद्र  तल पर  जम्मू , चंडीगढ़, सरसावा, फतेहगढ़, वाराणसी, रांची, दीघा से होकर  पूर्व – दक्षिण – पूर्व  की ओर उत्तर – पूर्व  बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण  दक्षिण ओडिशा  और उसके आसपास  स्थित है। 24 जुलाई, 2025 के आसपास  उत्तरी  बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न  दबाव का क्षेत्र  बनने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान  – भोपाल, विदिशा , राजगढ़,  खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर,मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज,
सतना,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और  मैहर जिलों में कहीं- कहीं/ अनेक स्थानों पर  वर्षा  या गरज चमकके साथ  बौछारें पड़ेंगी। राज्य के अधिकांश जिलों में कहीं -कहीं झंझावत और वज्रपात होने के यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com