Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दमोह कलेक्टर ने लिया विभिन्न फसलों का जायजा

क्षत्रिय धान की ब्रांडिंग पर काम किया जाएगा

04 सितम्बर 2024, दमोह: दमोह कलेक्टर ने लिया विभिन्न फसलों का जायजा – कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर जिले के प्रगतिशील कृषक श्री जयंत बसुधा मेहता के मेहता जैविक एवं प्राकृतिक फार्म हटा नाका दमोह एवं ग्राम रायपुर के राजू पटेल के खेत में कम दिन में पकने वाली किस्म पूसा-16 अरहर फसल प्रदर्शन, जैविक खेती, जैविक खाद, क्षत्रिय धान की उपज, केंचुआ खाद, स्टापडेम, गौशाला आदि का जायजा लिया। इस अवसर पर मेहता जैविक एवं प्राकृतिक फार्म में एक पेड़  मां के नाम पौधा रोपण भी किया।

इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा प्रधानमंत्री  और मुख्यमंत्री  ने लगातार देश और प्रदेश में प्राकृतिक खेती के महत्व को प्रतिपादित किया है और दमोह जिले में अनेक किसान कृषि उद्यमी प्राकृतिक खेती और जैविक खेती कर रहे हैं। उन्हीं में से  एक दमोह के निकट मेहता फॉर्म्स में विजिट किया है। यहाँ पर प्राकृतिक खेती के कई अनूठे प्रयोग देखें है और जिस तरह का इन्होंने यहाँ पर एक इकोसिस्टम तैयार किया हुआ है, वह निश्चय ही ना केवल सराहनीय है, बल्कि बहुत अनुकरणीय है। यहाँ से जिस तरह की कृषि पद्धति अपनाई है और दिखाई है वो निश्चित रूप से सबके लिए प्रेरणा देने जैसी है। कई सारे लर्निंग यहाँ से लेके जा रहे हैं और मुझे लगता है कि उस पर काम करना आवश्यक है। हर महीने में कम से कम 1 दिन ऑर्गेनिक हॉट दमोह में लगाने का प्रयास किया जायेगा, उसके लिए भी जल्द ही प्लान करके उसको जारी करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर ने कहा यहां के क्षत्रिय धान को कैसे देश-विदेश में पॉपुलर बनाया जाए, प्रदेश में पॉपुलर बनाया जाए, उसकी कैसे ब्रांडिंग की जाए, इसके ऊपर भी काम किया जायेगा। इसके अलावा जो प्राकृतिक खेती के लिए जिस प्रकार से खाद वगैरह का निर्माण होता है, वो एक बड़ी अच्छी प्रक्रिया है। उस प्रक्रिया को अधिक से अधिक किसानों तक कैसे पहुंचाया जाए ताकि अधिक से अधिक किसान रासायनिक खादों को छोड़ करके और प्राकृतिक खाद के तरफ अग्रसर हों, यह सबसे बड़ी चुनौती है और यही सबसे बड़ा अवसर भी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पूनम मेहता ने  कलेक्टर श्री कोचर के कृषि फार्म पर आने पर  कहा कि उन्होंने एक -एक जगह देखी और वह बहुत इंस्पायर हुए और बहुत खुश भी हुए, कि हम लोग अच्छी खेती कर रहे हैं। इससे हमें भी अच्छा लगा। इस कार्य में कृषि विज्ञान केन्द्र के श्री मनोज अहिरवाल और कृषि विभाग के श्री प्रजापति और अन्य सभी का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, तब आज हम इस स्थिति में पहुंचे है। सभी को  बहुत बहुत धन्यवाद  इस अवसर पर पूनम मेहता जी की बहू वसुधा  जयंत मेहता लाइव टेलीकॉस्ट से दिल्ली से जुड़ी और विभिन्न बिंदुओं पर कलेक्टर श्री कोचर से चर्चा की। उन्होंने जैविक खेती पर अहम जानकारियां दी।

ग्राम रायपुर निवासी कृषक श्री राजू पटेल ने बताया राहर की पूसा-16 किस्म लगाई है इसके बारे में मुझे आर.ओ. श्री राज दुबे के मार्गदर्शन में इसका बीज प्राप्त किया और ढाई एकड़ में यह लगाई। अंतर पाला और तुषार का है जो पुरानी वैरायटी है, उनमें पाला और तुषार लग जाता है, पूरी अरहर खराब हो जाती है। यह 120 दिन में आ जाएगी जिससे पाला और तुषार से बच जाएगी। दूसरी इसमें अगली फसल गेहूं चने की हो जाएगी। उन्होंने बताया अभी बरसात खत्म हो जाएगी तो एक पानी लगाना पड़ेगा। 6 से 8 क्विंटल प्रति एकड़ उपज निकल आयेगी। राजू पटेल ने किसानों को संदेश देते हुए कहा यह बहुत अच्छी किस्म है, इसमें रोग और कीड़े भी बहुत कम लगते हैं। आजू-बाजू के किसानों के खेतों में बारिश में फसल पीली होकर गल गई है, इसका पेड़ नहीं गला है इसमें तना छेदक इल्ली भी नहीं लगी है।  इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमुख डॉ मनोज कुमार अहिरवार, उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह, डीडीए आत्मा  श्री राजेश प्रजापति,  सहायक संचालक कृषि श्री एस .एल. कुर्मी और श्री जगत प्रजापति , एस ए डी ओ,  श्री आरके जैन, बी टी एम श्री शैलेंद्र पौराणिक एवम एडवोकेट एवं कृषक श्री सुरेश मेहता , श्री श्रीराम  कुरेरिया , श्री शुभम पाठक एवम अन्य किसान उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com