राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा संभावित  

03 नवंबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले  24 घंटो के दौरान, मध्य प्रदेश  के इंदौर,  नर्मदापुरम पुरम,  उज्जियन , जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं- कहीं वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के  जिलों में  मौसम मुख्यतः  शुष्क रहा।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) –  पिपलोदा 10.0,  बा बई/ माखनपुर 8.0, धुंधड़का 7.0, ताल 7.0, भावगढ़ 5.0, भाभरा 4.4, चांद 3.2, नेपानगर 3.0,  परासिया  2.5, पाटी 2.0,  महू  2.0, जावरा 2.0, बुरहानपुर 1.4,  चाचरिया पाटी 1.0, खकनार 1.0, रतलाम 1.0   मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  आलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, इंदौर, मंदसौर,  नर्मदा पुरम और रतलाम जिलों में  वज्रपात / झंझावात के साथ वर्षा हुई।  

मौसमी परिस्थितियां – एक  चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर – पूर्व  अरब सागर और संलग्न सौराष्ट्र पर मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी  की ऊंचाई पर  सक्रिय है। एक  पश्चिमी विक्षोभ ,  मध्य क्षोभ मंडल स्तर  पर एक  ट्रफ  के रूप में ,मध्य  समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी  की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र  के अनुसार  सीहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर,रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। मौसम केंद्र ने राजगढ़, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर और  नीमच जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।  जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, मंडला,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नि वाड़ी और  मैहर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements