राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 23 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना  

14 अक्टूबर 2024, इंदौर: मध्य प्रदेश के 23 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान  मध्यप्रदेश के  ग्वालियर, चंबल, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, इंदौर संभागों के जिलों में अनेक ̾ स्थानों  पर; नर्मदापुरम, उज्जैन  संभागों के जिलों में  अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। वर्तमान में दक्षिण -पश्चिम मानसून  मध्य प्रदेश के दक्षिण -पूर्वी नर्मदापुरम, उत्तरी  सिवनी, मंडला, डिंडोरी और पूर्वोत्तर बालाघाट जिलों से जा चुका है। बैतूल में सर्वाधिक 87.6 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। राज्य के कई जिलों में गरज -चमक के साथ तेज़  हवाएं चली।

मौसम की स्थिति – दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा खरगोन, नंदुरबार ,नवसारी से गुजर रही है। अगले दो दिनों में गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़ीशा, महाराष्ट्र के कुछ भागों से  दक्षिण – पश्चिम  मानसून  की वापसी संभावित है। तत्पश्चात आगामी दिनों में देश के शेष भागों से दक्षिण -पश्चिम  मानसून  की वापसी की संभावना है।दक्षिणी प्रायद्वीपीय  भारत ,संलग्न मध्य बंगाल की खाड़ी में पूर्व तथा  उत्तर- पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण  दक्षिण -पूर्व प्रायद्वीप में उत्तर- पूर्व  मानसून का आगमन संभावित  है l मध्य अरब सागर के ऊपर बने  तीव्र  निम्न दाब क्षेत्र ( डिप्रेशन ) के अगले 24 घंटों  सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। दक्षिण पूर्व  बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी निम्न दाब क्षेत्र  बना हुआ है ,  जिसकी 15 अक्टूबर  को पश्चिम – पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ते हुए  सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में  परिवर्तित होने की संभावना है।  मध्य अरब सागर के ऊपर भी  तीव्र निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है , वहीं दक्षिण केरल ,तमिलनाडु के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ विस्तृत है। अन्य चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और तटीय आंध्र प्रदेश पर सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार भोपाल, सीहोर , राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगोन , अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, अनुपपुर, उमरिया , डिंडोरी ,जबलपुर, नरसिंहपुर , दमोह, सागर जिलों में कहीं -कहीं ,बैतूल, बुरहानपुर, बड़वानी, कटनी, छिंदवाड़ा ,सिवनी , मंडला, बालाघाट,  पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements