Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय जीवन बीमा निगम सम्मानित

बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा

1 सितम्बर 2022, भोपाल । भारतीय जीवन बीमा निगम सम्मानित – बैंक नराकास द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम मध्य क्षेत्रीय कार्यालय एवं बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 76वीं बैठक का आयोजन होटल नूर उस सबह पैलेस में हुआ। इस अवसर पर मंच पर भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक (कार्यान्वयन) एवं कार्यालयाध्यक्ष, (मध्य) श्री हरीश सिंह चौहान, नराकास अध्यक्ष एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख श्री तरसेम सिंह जीरा, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री नीरज निगम, भारतीय जीवन बीमा निगम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रकाशचंद तथा नाबार्ड के मुख्य महा प्रबंधक श्री निरुपम मेहरोत्रा उपस्थित रहे।

पुरस्कृत कार्यालयों में भारतीय जीवन बीमा निगम मध्य क्षेत्रीय कार्यालय को एवं बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। भारतीय जीवन बीमा निगम मध्य क्षेत्रीय कार्यालय के राजभाषा अधिकारी श्री चंद्रशेखर तापी को निगम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उनके प्रयासों के लिए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव श्री संजय लांबा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रादेशिक प्रबंधक (मा.सं.वि.) श्री एस.एस यादव भी उपस्थित रहे। अंत में आभार भारतीय स्टेट बैंक की सुश्री प्रमेधा पाण्डेय ने किया।

महत्वपूर्ण खबर:इंदौर कृषि महाविद्यालय में आज से तालाबंदी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile