Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी के किसानों को मिलेगी 15 दिन पहले मौसम की जानकारी

17 अक्टूबर 2024, भोपाल: यूपी के किसानों को मिलेगी 15 दिन पहले मौसम की जानकारी – यूपी के किसानों को मौसम की जानकारी नहीं मिलने के कारण खेती बाड़ी में परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन अब यहां के किसानों को करीब 15 दिनों पहले ही मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी क्योंकि यूपी की हर तहसील में वेदर स्टेशन बनाए जा रहे है।

किसानों को एक पखवारे पहले ही पता चल जाएगा कि उनके क्षेत्र में मौसम कैसा रहेगा। आपदा विभाग की ओर से सभी तहसीलों में दो स्थानों पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही हर ब्लाक में चार स्थानों पर ऑटोमेटिक रेन गेज (एआरजी) लगाए गए हैं।

एडब्ल्यूएस से मौसम का पूर्वानुमान बताया जाएगा तो एआरजी से वर्षा मापने में सहयोग मिलेगा। मौसम की सटीक जानकारी मिल जाने पर किसान खेती को लेकर अपनी योजना बना सकेंगे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम इन उपकरणों का परीक्षण कर रही है। परीक्षण पूरा हो जाने के बाद इनका संचालन शुरू हो जाएगा। मौसम के चलते खेती में समस्या का सामना करना पड़ता है। वर्षा का क्या हाल रहेगा, शीतलहर कब पड़ेगी आदि की जानकारी पहले मिल सकेगी। हवा की गति क्या होगी, इसके बारे में भी किसान जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अभी तक जिला स्तर पर यह उपकरण होने के कारण उन्हें औसत रूप से पूरे जिले के बारे में जानकारी मिलती थी लेकिन नई व्यवस्था में किसानों को उनके क्षेत्र के मौसम के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com