Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

Chhattisgarh: धमतरी छात्र के बायो प्लेट मॉडल का इंस्पायर अवार्ड में हुआ चयन

25 जनवरी 2023,धमतरी । Chhattisgarh: धमतरी छात्र के बायो प्लेट मॉडल का इंस्पायर अवार्ड में हुआ चयन – इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के नगरी विकासखण्ड स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल मेचका के कक्षा आठवीं के छात्र देवजीत यादव का चयन राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक 18-19 जनवरी को दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में जिले के 19 विद्यार्थियों के साथ देवजीत यादव शामिल हुए। 

कैसे बनी बायो प्लेट, जानिए 

इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक की सामग्रियां के विकल्प के रूप में पैरा और मक्का से बायो प्लेट तैयार कर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया था। बताया गया है कि छात्र देवजीत द्वारा बनाए गए बायो प्लेट को भोजन और नाश्ता में उपयोग कर फेंकने के कुछ समय बाद खाद के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। पैरा और मक्का से बनने की वजह से इस प्लेट को जानवरों को खिलाने में भी उपयोग किया जा सकता है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने छात्र देवजीत यादव को राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री ब्रजेश बाजपेयी ने देवजीत को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट किया।