State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्यप्रदेश के पांच संभागों में हुई वर्षा, बुधवार से मौसम खुलने की संभावना

Share

21 मार्च 2023, इंदौर: मध्यप्रदेश के पांच संभागों में हुई वर्षा, बुधवार से मौसम खुलने की संभावना – मौसम केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के शहडोल, ग्वालियर, सागर, जबलपुर, भोपाल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर और उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, चंबल संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। रीवा संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा।  

उल्लेखनीय है कि उत्तर पूर्वी राजस्थान पर 3  किमी ऊंचाई पर चक्रवाती घेरा बना हुआ है।  राजस्थान से उप्र, बिहार होते हुए नागालैंड तक एक द्रोणिका और  मध्य छत्तीसगढ़ से कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक दूसरी द्रोणिका जा रही है। इसके अलावा दक्षिणी -पश्चिमी राजस्थान पर भी एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इन्हीं के  प्रभाव से इंदौर सहित पूरे राज्य में वर्षा हो रही है। आज बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार से मौसम खुलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े मिमी में इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -अशोकनगर (ईसागढ़ – 41, चंदेरी – 18, सिटी – 11, आंवरी केवीके  – 7),श्योपुर कलां (बड़ौदा – 22, कराहल – 14, सिटी – 3.5),रायसेन (बेगमगंज – 18.2, सिटी – 11, सिलवानी – 7.8, गैरतगंज – 1),विदिशा (कुरवाई – 15.6, सिटी – 11, गंजबसौदा – 8.4, सिरोंज – 6, ग्यारसपुर – 6, नटेरन – 4, लटेरी – 3, पठारी – 2),शिवपुरी (नरवर – 18, कोलारस – 16.4, बदरवास – 12, सिटी -12, करैरा – 11, पिपरसामा केवीके  – 5.5, खनियाधाना – 5.3, पोहरी – 5, बैराड़ – 4.5, पिछोर – 4),देवास (कन्नौद – 14, सिटी – 12, हाट पीपल्या – 6),
राजगढ़ ( केवीके  – 14, जीरापुर – 8, सिटी – 7.2, खिलचीपुर – 7),भोपाल (नवीबाग – 12.6, बैरसिया – 2, बैरागढ़ – 0.8, कोलार – ट्रेस ),इंदौर (सांवेर – 12.6, एयरपोर्ट – 2),ग्वालियर (घाटीगांव – 12.3, भितरवार – 1, सिटी – ट्रेस ),गुना (राघौगढ़ – 6.4, चचौड़ा – 5, KVK – 3, सिटी – 2.3, बमोरी – 2, आरोन – 2, कुम्भराज – 2),सीहोर (श्यामपुर – 3, नसरुल्लागंज – 3, इछावर – 2.2, रेहटी – 1.6),दतिया (सिटी – 2.2, भांडेर – 1),बैतूल (प्रभातपट्टन – 2.5),खरगोन (भगवानपुरा – 2),मुरैना  (सिटी – 2),शाजापुर (कालापीपल – 2, गिरवर केवीके  – 1.5),नीमच (सिटी वेस्ट  – 2, मरूखेड़ा ईस्ट  – 0.5),बड़वानी (अंजड़ – 1.2, पाटी – 0.5, सिटी – 0.2),उज्जैन (सिटी – 1, तराना – 1, ता. मं. वेधशाला – 0.6),
नर्मदापुरम (सिटी – ट्रेस )

पूर्वी मध्य प्रदेश -छतरपुर (गौरिहार – 54, बड़ामलहरा – 23.2, राजनगर – 21.6, बिजावर – 11, सिटी – 3, नौगांव – 2.8, बक्स्वाहा – 0.6),सागर ( गढ़ाकोटा – 18, खुरई – 12.3, जैसीनगर – 9.4, लह्दारा केवीके  – 7.5, सिटी – 6.6, रहली – 6.3, मालथौन – 4.2, बंडा – 2, राहतगढ़ – 2, केसली – 1, देवरी – 0.1),जबलपुर (पाटन – 14.8, सिटी – 7, मझौली – 3.4, बरगी – 3.2, पनागर – 2.8, सिहोरा – 2.6, शहपुरा – 2, बरेला गणना नहीं ),बालाघाट (बिरसा – 16.4, परसवाड़ा – 9.2, सिटी – 5.4, बैहर – 5, मलाजखंड – 3.4, पाला केवीके  – 3),पन्ना (अमानगंज – 16, देवेन्द्रनगर – 4.3, सिटी – 4, पवई – 3, सिमरिया – 1.5, अजयगढ़ – 0.8),शहडोल (चन्नौड़ी – 12, जैतपुर – 10, सोहागपुर – 8, कल्याणपुर केवीके  – 3, बुढ़ार – 3, गोहपारु – 2),टीकमगढ़ (सिटी – 12, मोहनगढ़ – 6, पलेरा – 2, जतारा – 2, खरगापुर – 1.5, बल्देवगढ़ – 1, बड़ागांव धंसान – 1, लिधौरा – 1),निवाड़ी (सिटी – 10, पृथ्वीपुर – 3),मंडला (सिटी – 9.1, मटियारी – 8, नारायणगंज – 4, निवास – 2.1, नैनपुर – 2),डिंडोरी (शहपुरा – 8.4, समनापुर – 3.1),दमोह (पटेरा – 7, तेंदूखेड़ा – 6.2, बटियागढ़ – 6, जबेरा – 5, हटा – 5, मड़ियाहार केवीके  – 2, सिटी – 1),सिवनी (लखनादौन – 5, घनसौर – 1, धनौरा – 0.2),अनूपपुर (कोतमा – 4, बिजुरी – 2),छिंदवाड़ा (तमिया – 3, जुन्नारदेव – 0.6, परासिया – 0.4),उमरिया (नौरोजाबाद – 2.6, सिटी – 1.2, पाली – 0.8),कटनी (बिलहरी – 2, पिपरौंध केवीके  – 1),सीधी (रामपुर नैकिन – 1.5),नरसिंहपुर (तेंदूखेड़ा – 1),ओरछा – 5.0,   बॉंधवगढ़ – 1.2  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने 22  मार्च की सुबह तक के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार शहडोल, रीवा और चंबल संभागों के जिलों में तथा भोपाल, दतिया,बैतूल, ग्वालियर,खंडवा, शिवपुरी,निवाड़ी, सीहोर ,अशोक नगर, बुरहानपुर ,टीकमगढ़,बालाघाट और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी और वज्रपात हो सकता है । शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *