Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार का ये कदम

08 मार्च 2025, जयपुर: राजस्थान में दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार का ये कदम – राजस्थान के उन किसानों के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है जो दुधारू पशुओं का पालन करते है। सरकार ने दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए न केवल किसानों को प्रोत्साहित किया है वहीं इसके लिए सेक्स सोर्टेड सीमन तकनीक को भी बढ़ावा दिया है।

राजस्थान के पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार पशुधन में दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार सेक्स सोर्टेड सीमन तकनीक को बढ़ावा दे रही है। इस तकनीक से बछड़ी पैदा होने की संभावना 85 से 90 प्रतिशत तक हो जाती है।

पशुपालन मंत्री ने यह बात बस्सी में गौ सार्ट, सेक्स सार्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कहीं। इस अवसर पर मंगला पशु बीमा के अंतर्गत गाय और भैंसों की लाटरी भी निकाली गई। उल्लेखनीय है कि मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत टारगेट से अधिक संख्या में गाय और भैंसों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। पशुपालन मंत्री ने कहा कि सेक्स सोर्टेड तकनीक किसानों तथा पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अभी यह तकनीक पशुपालकों के लिए महंगी है इसीलिए सरकार इस तकनीक को पशुपालकों की पहुंच में लाने के लिए 75 प्रतिशत अनुदानित दर पर सेक्स सोर्टेड सीमन पशुपालकों को उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि यह तकनीक पशुपालन के क्षेत्र में एक वरदान साबित होगी क्योंकि इस तकनीक से मादा पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी और नर पशुओं की संख्या में कमी आएगी। पशुपालन मंत्री ने कहा कि आज मशीनी युग में खेतों में बैलों का इस्तेमाल न्यूनतम होने लगा है। बैल आज आवागमन के साधन के रूप में भी काम नहीं आते। ऐसे में ये अनुपयोगी हो गए हैं और सड़कों पर बेसहारा घूमते रहते हैं। इस सेक्स सोर्टेड तकनीक से नर पशु कम पैदा होंगे और उन पर होनेवाला खर्च घटेगा। ज्यादा संख्या में मादा पशुओं के पैदा होने पर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी जिससे पशुपालकों की आय बढ़ेगी। मादा पशु को बेचकर भी पशुपालक मुनाफा कमा सकता है। उच्च गुणवत्ता वाले सीमन का उपयोग करने से उच्च गुणवत्ता वाली गाय पैदा होगी जो दूध भी अधिक देगी। इस तकनीक के कारण नस्ल सुधार में भी तेजी आएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com