राज्य कृषि समाचार (State News)

ऑफ लाइन उर्वरक बेचने वाली 3 फर्मो के लाइसेंस निलंबित

19 अप्रैल 2026, मुरैनाऑफ लाइन उर्वरक बेचने वाली 3 फर्मो के लाइसेंस निलंबित – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुरैना श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को उर्वरक का वितरण 01 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है, यह एक डिजिटल प्रणाली है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आसानी से समय पर उर्वरक की उपलब्धता करना है।

इसके तहत पिछले सप्ताह 8 उर्वरक विक्रेताओं ने ऑफलाइन उर्वरक का विक्रय किया था। जिस पर उप संचालक कृषि विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसमें 2 निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा जवाब प्रस्तुत न करने एवं 01 विक्रेता का  जवाब संतोषजनक नहीं होने से कुल 3 निजी उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए है। जिनमें मैसर्स गोयल एग्रो ट्रेडर्स कैलारस, मैसर्स किसान विकास केंद्र बानमौर और मैसर्स श्रीराम खाद बीज भंडार के नाम शामिल है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements