State News (राज्य कृषि समाचार)

महिला दिवस पर अग्रणी महिलाओं का किया सम्मान

Share

8 मार्च 2022, इंदौर । महिला दिवस पर अग्रणी महिलाओं का किया सम्मान  विश्व महिला दिवस के अवसर पर निमाड़ की दो प्रमुख संस्था के.के. फ़ायबर्स एवं निरंजनलाल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को मौलिक अधिकार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति  जागरूक किया गया। बीसीआई परियोजना के कार्यकारी गांवों की प्रमुख महिलाओं को गांव में खेती एवं अन्य क्षेत्रो में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाने एवं गृहिणियों  द्वारा घर एवं बच्चों के साथ- साथ आय -व्यय सम्बन्धी मुद्दों पर महत्वपूर्ण  संतुलन बनाये रखने हेतु प्रमुख अग्रणी महिला किसानों ,महिला मजदूरों एवं गांव  की अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया गया।सम्मानित  महिलाओं ने बालिका शिक्षा , महिला समानता और  स्वास्थ्य के लिए अन्य महिलाओ को भी प्रेरित किया गया।

इस मौके पर निरंजन फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री प्रितेश अग्रवाल ने कहा कि  किसी भी समाज के विकास हेतु महिलाओं  की भूमिका प्रमुख है | क्योंकि किसी भी व्यक्ति विशेष की पहली शिक्षिका महिला ही होती है। महिलाओं  की भूमिका आज हमारे देश के लिए बहुत जरुरी है। आज के इस आयोजन में हमारी संस्था की महिला प्रशिक्षिकाओं  ने काफी अहम योगदान दिया है। वहीं परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि विश्व महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम रख कर हमने यह सन्देश देने की कोशिश की है कि किसी भी देश की शान महिला से होती है।  एक महिला कुशल प्रबंधक होती है जो घर से लेकर देश-विदेश तक का प्रतिनिधित्व कर सकती है/ कर रही है , जिसके हमें काफी अच्छे परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं। परियोजना प्रबंधक श्री गौरव निखोरिया ने बताया कि आज महिलाएं  हर क्षेत्र में अग्रसर हो रही है।  जिससे कई  बार हमारे देश को गौरवान्वित  होने का अवसर भी मिला है। इसी तरह यदि हम खेती में महिला किसानों  के योगदान की बात करे तो बहुत सी कम लागत की तकनीकें  है जेसे कि अमृतपानी, बिस्तराखाद, पांचपत्तीघोल आदि बनाने में महिला किसानों एवं महिला मजदूरों का बहुत योगदान रहता है ।

उल्लेखनीय है कि बीसीआई  परियोजना को निरंजनलाल अग्रवाल फाउंडेशन और के.के.फ़ायबर्स,खरगोन द्वारा विगत 7 वर्षो से निमाड़ के दो प्रमुख जिले खरगोन एवं बड़वानी के 285 से अधिक गांवों  में संचालित किया जा रहा है। महिला दिवस पर कुछ गांवों  में महिला एवं बाल विकास  विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।महिला दिवस पर  विभिन्न गांवों  में मुख्य रूप से श्री ताराचंद यादव, श्री शैलेन्द्र बिरला, श्री जितेंद्र जायसवाल , रुपाली यादव, ,मंजुला राठौड़ ,भारती यादव, सलोनी पटेल, काजल मीणा, रोशनी यादव, कोमल राठौर, गीता देवडे, नंदिनी यादव,यशोदा मंडलोई,विजय प्रजापत, रमेश यादव, और दोनों संस्थाओं के अधिकारियो ने  प्रशिक्षण कार्यक्रम कर महिलाओं को जागरूक किया गया ।

महत्वपूर्ण खबर: सशक्त महिला सशक्त समाज

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *