राज्य कृषि समाचार (State News)

सेगांव में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का शुभारंभ

12 अप्रैल 2026, खरगोनसेगांव में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का शुभारंभ – शासन से प्राप्त निर्देशों एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप उपार्जन केंद्र श्री मातेश्वरी सहकारी विपणन संस्था मर्यादित, सेगांव का शुभारंभ मंडी परिसर में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का श्रीगणेश क्षेत्र के किसान श्री बद्रीलाल पाटीदार, सेगांव को पुष्पमाला पहनाकर किया गया, जिनसे समर्थन मूल्य पर 40 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई।            

इस अवसर पर क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष श्री अश्विन ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री हीरालाल पाटीदार, पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष श्री हरिओम यादव सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचएस मुवेल, नायब तहसीलदार सेगांव, वेयरहाउस जिला प्रबंधक श्री दिनेश ओसारी, नोडल अधिकारी श्रीमती प्रीति राठौड़, संस्था प्रशासक श्री आरआर भट्ट, मंडी सचिव श्री विश्राम पाटीदार, संस्था प्रबंधक श्री नरेंद्र पाटीदार, ऑपरेटर श्री नंदकिशोर यादव सहित किसान बंधु उपस्थित रहे।                  

अधिकारियों ने किसानों को शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उपार्जन केंद्र पर पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किसानों के हित में शासन की इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए सफल क्रियान्वयन की बात कही।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements