Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान कल्याण वर्ष का आगाज़: बलराम कृषि महोत्सव से किसानों की समृद्धि का नया संकल्प

16 जुलाई 2026, इंदौर: किसान कल्याण वर्ष का आगाज़: बलराम कृषि महोत्सव से किसानों की समृद्धि का नया संकल्प –  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने   इंदौर में राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ करते हुए वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में समर्पित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीक उपलब्ध कराने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए व्यापक अभियान चला रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, एमएसएमई, राजस्व, ऊर्जा सहित 16 विभागों को एक साथ जोड़कर किसानों के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। सरकार का लक्ष्य किसानों को उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण, विपणन और रोजगार तक हर स्तर पर सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का जन अभियान है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी 55 जिलों में 13 नवम्बर तक कृषि आधारित विविध कार्यक्रम, प्रदर्शनी, तकनीकी प्रशिक्षण, किसान संगोष्ठियां और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि इन चार वर्गों का विकास सुनिश्चित हो जाता है तो भारत के विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य स्वतः पूरा हो जाएगा। इनमें किसान सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए सरकार ने किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 को प्रदेश में उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश धरातल पर उतर रहे हैं। अब वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक और मूल्य संवर्धन के माध्यम से व्यापक परिवर्तन लाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के किसानों को नई तकनीकों, योजनाओं और बाजार से जोड़कर उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति और अधिक मजबूत करेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture