Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में कृषि रथ का शुभारम्भ , किसानों को मिलेगी नवीन वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी

19 मई 2026, इंदौर: इंदौर में कृषि रथ का शुभारम्भ , किसानों को मिलेगी नवीन वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी – मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष (कृषक कल्याण वर्ष) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा कृषि के माध्यम से किसानों तक नवीन वैज्ञानिक तकनीकों और कृषि संबंधी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य इस कृषि रथ का शुभारंभ किया गया है।      

 किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक ने बताया कि किसानों को खरीफ फसलों की बुआई संबंधी जानकारी पहुँचाने के लिए जिले की विभिन्न विकासखण्डों में कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। इसी संबंध में इस तकनीकी रथ के माध्यम से कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं अन्य संबंधित विभागों के विषय विशेषज्ञ एवं कृषि वैज्ञानिक किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर कृषि और संबंधित क्षेत्रों की उन्नत तकनीकों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण, खरीफ सीजन की नवीन तकनीक, उन्नत किस्में, आधुनिक कृषि यंत्र, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फल एवं सब्जी उत्पादन, फ्लोरीकल्चर, मत्स्य पालन तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आने वाले वर्षों में उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ मूल्य संवर्धन के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सोमवार को इंदौर जिले के चारों विकासखण्डों की 12 ग्राम पंचायतों – पिपल्दा, खण्डेल, शिवनी, हासलपुर, राजपुराकुटी, कुवाली, कुडाना, जामोदी, सिमरोड, धर्माट, पाडल्या एवं छड़ौदा में कृषि रथ द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें


आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Glo