Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

ललित कुमार ने फूलों की खेती को बनाया लाभ का धंधा

07 अक्टूबर 2024, नीमच: ललित कुमार ने फूलों की खेती को बनाया लाभ का धंधा –  नीमच जिले की नीमच जनपद के ग्राम निपानिया के किसान श्री ललित पिता  सुरेश कुमावत ने परम्परागत खेती की बजाय उद्यानिकी विभाग  के मार्गदर्शन में फूलों की खेती कर, खेती को लाभ का धंधा बना लिया है।

किसान श्री ललित कुमार ने 0.400  हेक्टेयर  में  गेंदा फूलों की खेती करना प्रारंभ किया और 50 हजार रुपए खर्च हुए।   गेंदा  फूल 40  से 50 रुपये किलो के भाव से बिक रहे है। इससे ललित को अच्छी आय प्राप्त हो रही ह।   गेंदा  फूलों की खेती से ललित को कुल दो लाख रुपए की आय प्राप्त होने की संभावना है। खर्च निकालकर उसे  शुद्ध 1.50 लाख रुपये की आय होगी ।

इस तरह श्री ललित कुमावत ने परम्परागत खेती की बजाय उन्नत तकनीक से गेंदा  फूलों की  खेती को लाभ का धंधा बना लिया है। वह उद्यानिकी विभाग व म.प्र. सरकार को धन्यवाद दे रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com