Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बस्तर और सरगुजा संभाग में विस्तारित सहकारी बैंकिंग सुविधाएं होंगी उपलब्ध

22 अक्टूबर 2022, रायपुर । बस्तर और सरगुजा संभाग में विस्तारित सहकारी बैंकिंग सुविधाएं होंगी उपलब्ध – मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने बस्तर एवं सरगुजा संभाग के विभिन्न स्थानों में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार सहकारी बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए सहकारिता विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के अनुसार बस्तर संभाग में 16 स्थानों पर और सरगुजा संभाग में आठ स्थानों पर बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

बैठक में जानकारी दी गई कि बस्तर संभाग के बस्तर जिले के नानगुर, बडेकिलेपाल, बकावंड, नदीसागर में सहकारी बैंक सुविधाओं का विस्तार हेतु कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह से बीजापुर जिले में कुटरू और मद्देड में, नारायणपुर जिले में बेनूर और मर्दापाल में, कोण्डागांव जिले के दहीकोंगा, अमरावती (बीजापुर/अनंतपुर) में, बड़े डोंगर, धनोरा और बड़ेराजपुर में सहकारी बैंकिंग सुविधाएं विस्तारित की जा रही हंै। इसी तरह से कांकेर के कोयलीबेड़ा और जेपरा/हल्बा और अमोड़ा में सहकारी बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले के राजपुर एवं लुण्ड्रा में, सूरजपुर जिले के गोविंदपुर और देवनगर में बैंकिंग सुविधा मुहैया कराने के लिए कार्यवाही की जा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब: मुख्यमंत्री श्री बघेल