Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

लाड़ली बहना योजना: आज 2.71 लाख बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे मई किस्त  

13 मई 2026, भोपाल: लाड़ली बहना योजना: आज 2.71 लाख बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे मई किस्त – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं के खातों में मई 2026 की आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित करेंगे। इस अवसर पर विदिशा जिले की 2 लाख 71 हजार 319 लाड़ली बहनों के खातों में लगभग 40 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों की लाभार्थी महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करेंगी।

जनपद और नगरीय निकायों में हजारों महिलाओं को मिलेगा लाभ

योजना के तहत जनपद पंचायत बासौदा की 40,483, ग्यारसपुर की 24,298, कुरवाई की 27,305, लटेरी की 25,547, नटेरन की 33,159, सिरोंज की 36,572 तथा विदिशा की 29,330 महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की जाएगी। वहीं नगरीय निकायों में नगरपालिका गंजबासौदा की 11,949, सिरोंज की 8,747, विदिशा की 25,578, नगर परिषद कुरवाई की 2,988, लटेरी की 3,335 तथा शमशाबाद की 2,028 महिलाएं लाभान्वित होंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आंगनवाड़ी केंद्रों और पंचायतों में होगा सीधा प्रसारण

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और पंचायत मुख्यालयों पर किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें कार्यक्रम से जुड़कर मुख्यमंत्री का संबोधन सुनेंगी। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture