State News (राज्य कृषि समाचार)

केवीके की कृषि तकनीकी विस्तार व नवाचार में महती भूमिका

Share

जनेकृविवि के कृषि विज्ञान केन्द्रों की समीक्षा

28 मार्च 2023, जबलपुर ।  केवीके की कृषि तकनीकी विस्तार व नवाचार में महती भूमिका – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के संचालक विस्तार सेवायें एवं आई.सी.ए.आर. अटारी के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में कुलपति  डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि तकनीकी विस्तार व नवाचार में  महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे वैज्ञानिक जिला स्तर पर अति उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि आई.सी.ए.आर. अटारी के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्रों के मेनडेट के अनुसार कार्यों को प्राथमिकता से करना होगा। संचालक विस्तार सेवायें, डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा ने वर्ष भर के कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न समस्याओं एवं समाधान विषय पर बात कही।

समीक्षा बैठक में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय,जबलपुर के 26 कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के अलावा वैज्ञानिकों की उपस्थिति रही।  इस दौरान ‘‘ताजे एवं मीठे पानी में मोती का उत्पादन’’ के संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र छिंदवाड़ा की मोती परियोजना प्रभारी डॉ. चंचल भार्गव ने सम्पूर्ण जानकारी पॉवर पाइंट के माध्यम से प्रदान की। इसके बाद डॉ. चंचल भार्गव द्वारा मोती की खेती के संबंध में स्वयं लिखित पुस्तक का विमोचन कुलपति डॉ. मिश्रा, अटारी निदेशक डॉ. एस. आर.के. सिंह, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा सहित अन्य द्वारा किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान ग्लिटराटी पर्ल फार्म राजस्थान के फाउंडर एवं सीईओ एवं प्रमुख श्री अचल सिंह द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र छिंदवाड़ा को आठ लाख पच्चीस हजार पांच सौ रूपये की राशि का चेक भी प्रदान किया गया। समीक्षा बैठक का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय वैश्याम्पन एवं आभार प्रदर्शन प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. टी.आर.शर्मा द्वारा किया गया। समीक्षा बैठक में उपकुलसचिच डॉ. टी.आर. शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. शेखर सिंह बघेल, डॉ. यतिराज खरे, की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ. शशि गौर, डॉ. दीपाली बाजपेई, श्रीमती रजनी कोरी सहित अन्य की उल्लेखनीय भूमिका रही।

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *