Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तोड़गढ ने बताया मक्का,सोयाबीन का भरपूर उत्पादन कैसे लें

14 जून 2024, चित्तोड़गढ: कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तोड़गढ ने बताया मक्का,सोयाबीन का भरपूर उत्पादन कैसे लें – कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तोड़गढ द्वारा संस्थागत कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह संस्थागत प्रशिक्षण मक्का एवं सोयाबीन समन्वित पोषक तत्व प्रबन्धन पर आधारित था जिसमें जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तोड़गढ द्वारा गोदित गांव से कुल 27 कृषको ने भाग लिया।

डॉ. रतनलाल सोलंकी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ़ ने किसानों को मक्का एवं सोयाबीन की फसल में समन्वित पौषक तत्व प्रबंधन कर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते है ताकि किसानो की आय में इजाफा हो सके। साथ ही आज के समय में संतुलित खाद एवं उर्वरक के उपयोग से मृदा की उर्वरकता स्तर एवं टीकाऊपन बना रहता है। प्रशिक्षण में किसानो को जैविक खाद वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की प्रायोगिक विधि समझाई।  डॉ. सोलंकी ने किसानों को मक्का एवं सोयाबीन की खड़ी फसल में सिंचाई की क्रान्तिक अवस्थाएं एवं खड़ी फसल में नाइट्रोजन युक्त उर्वरक यूरिया की सही मात्रा एवं तरीका सिखाया जिससे इसका कुशलतम उपयोग पौधे कर सके। भूमि सुधार हेतु जिप्सम प्रयोग व हरी खाद का महत्व, मृदा स्वास्थ्य हेतु जैविक खादों का प्रयोग, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विभिन्न विधियां व जैविक खाद- वर्मीवाश तैयार करने की प्रायोगिक जानकारी दी तथा बीज में टीका अर्थात बीज उपचार करने का प्रायोगिक तरीका सीखाया I

केन्द्र की कार्यक्रम सहायक् दीपा इन्दौरिया, ने खरीफ के मौसम पोषण वाटिका लगाने पर जोर दिया। पोषण वाटिका शुरू करने का मुख्य उद्देश्य समुदाय के सदस्यों को अपने घर के पिछले हिस्से में स्थानीय खाद्य फसलों को उगाने के साथ ही ताजे फल ,सब्जियों की एक सस्ती, नियमित और आसान आपूर्ति करना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केन्द्र के कार्यक्रम सहायक् संजय कुमार धाकड ने मक्का की फसल में फॉलआर्मी नियत्रंण एवं सोयाबीन की फसल मे खरपतवार, कीट नियंत्रण हेत दवाओ के प्रयोग का तरीका समझाया ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)