Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में कृषि चौपाल आयोजित

26 अप्रैल 2025, बुरहानपुर: बुरहानपुर में कृषि चौपाल आयोजित – जल गंगा संवर्धन अभियान शहरों सहित गांवों में जल के महत्व के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु संकल्पित है। बुरहानपुर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा जल के महत्व, संरक्षण, जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन, पुनभर्रण एवं भू-जलस्तर को बढ़ाने आदि के बारे में जन जागरूकता  लाई  जा रही है।

इसी कड़ी में  उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके द्वारा ग्राम ताजनापुर में चौपाल आयोजित कर किसानों को बताया गया कि, जल संवर्धन एक ऐसी तकनीक है जो पर्यावरण के लिए अनुकूल है। जल जीवन का आधार है और यह कृषि के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर किसानों को जल संरक्षण के विभिन्न तरीके जैसे- वर्षा जल संचयन के लिए तालाब, बांध, और अन्य संरचनाओं का निर्माण करने, सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर जैसे तरीकों का उपयोग करने, भूजल को रिचार्ज करने के लिए पौधरोपण करने, फसल चक्र विभिन्न फसलों का उपयोग करके मिट्टी को स्वस्थ रखने, कृषि गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए गए पानी का दोबारा उपयोग करने तथा हम किस प्रकार जल की खपत को कम कर सकते है आदि के बारे में समझाइश दी गई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com