Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक उन्नति योजना: छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी

31 अक्टूबर 2026, रायपुर: कृषक उन्नति योजना: छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की व्यवस्था को किसान हितैषी कदम बताते हुए मुंगेली जिले के ग्राम बोदा निवासी नंदूराम अंचल ने शासन की सराहना की है। नंदूराम ने कहा कि धान खरीदी की यह व्यवस्था किसानों के परिश्रम को उचित महत्व देने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। खेती-किसानी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है।

ऐसे में किसानों की उपज के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदी तथा शासन की किसान कल्याणकारी योजनाएं उनके लिए आर्थिक सहारा बनती हैं। ग्राम बोदा के नंदूराम अंचल ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक खरीदी का प्रावधान किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलती है और कृषि कार्यों में किए गए निवेश के प्रति भरोसा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की यह व्यवस्था किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और खेती-किसानी को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile