सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक उन्नति योजनाः सीएम साय ने किसानों के खाते में 13,000 करोड़ से अधिक राशि की अंतरित

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भी हुए शामिल

13 मार्च 2024, रायपुर: कृषक उन्नति योजनाः सीएम साय ने किसानों के खाते में 13,000 करोड़ से अधिक राशि की अंतरित – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरण किया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में सम्मिलित हुए। इसके अलावा कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल और सांसद श्री मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement