Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृभको ने खेत दिवस आयोजित किया 

28 फरवरी 2023, ग्वालियर: कृभको ने खेत दिवस आयोजित किया – कृभको द्वारा खेत दिवस कार्यक्रम का आयोजन  ग्राम गंगापुर भटारी जिला मुरैना  में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक सिंह यादव वरिष्ठ  वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र  मुरैना थे । इस अवसर पर श्री भगवती बघेल उन्नतशील कृषक एवं व्यवसायी तथा  80-85 उन्नतशील किसान व महिला किसान उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय अधिकारी श्री अभिषेकं  मोदी ने बताया कि समय-समय पर कृभको द्वारा  मिट्टी परीक्षण भी करवाया जाता है इसके साथ ही कृभको सिटी कंपोस्ट एवं कृभको के तरल जैव उर्वरक के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी एवं कृभको के नए उत्पाद कृभको सिवारिका से किसान को होने वाले फायदे एवं उपयोग करने की विधि की जानकारी दी गई । श्री अशोक सिंह यादव द्वारा जैविक खेती पर जोर देकर विशेष रूप से मिट्टी परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया एवं मिट्टी परीक्षण करने के सही तरीकों के बारे में जानकारी दी एवं किसानों से रासायनिक उर्वरक के संतुलित उपयोग पर समझाइश दी गई ।

सभी किसानों को डेमो फील्ड का भ्रमण भी करवाया गया ।

कार्यक्रम में किसानों को कृभको द्वारा चलाए जा रहे सोशल मीडिया कैंपेन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया एवं एवं किसानों को कार्यक्रम के माध्यम से सोशल मीडिया से जोड़ा भी गया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (27 फरवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )