राज्य कृषि समाचार (State News)

कृभको ने मनाया सहकारिता सशक्तिकरण अभियान

30 जून 2026, विदिशा (कृषक जगत): कृभको ने मनाया सहकारिता सशक्तिकरण अभियान – कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने गुलाबगंज बैंक शाखा में सहकारिता सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सहकारिता क्षेत्र, सहकारी संस्थाओं की भूमिका तथा भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सहकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।इस अवसर पर श्री ध्रुव कुमार झारिया डीआरसीएस विदिशा, श्री कैलाश यादव सर्किल ऑफिसर (सहकारिता), श्री किशोर कुमार अहिरवार सहकारिता निरीक्षक, श्री माधो सिंह ठाकुर शाखा प्रबंधक गुलाबगंज श्री बृजेश शर्मा बैंक पर्यवेक्षक, श्री शिवराज ठाकुर प्रबंधक, बरीघाट सहकारी समिति सहित बैंक शाखा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों के किसान उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन श्री विकाश राणा क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृभको ने किया। । कार्यक्रम में कृभको कार्यप्रणाली तथा सहकारिता क्षेत्र में संस्था के महत्वपूर्ण योगदान सहित भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना उपलक्ष्य में आयोजित “सहकारिता सप्ताह” के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture