राज्य कृषि समाचार (State News)

कृभको जैव उर्वरक से सुधरेगी मिट्टी की सेहत

16 जनवरी 2025, भोपाल: कृभको जैव उर्वरक से सुधरेगी मिट्टी की सेहत – फास्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता के बढ़ते संकट को ध्यान में रखते हुए जैव उर्वरकों का उपयोग कृषकों को करना चाहिए कृभको के जैव उर्वरक मृदा सुधार के साथ-साथ फसलों के उत्पादन को भी बढ़ाते हैं उक्त विचार कृभको के विपणन प्रबंधक श्री एस. के. पाल ने जिला मुख्यालय पर आयोजित कृषक प्रशिक्षण के अवसर पर व्यक्त किए। श्री पाल ने बताया कृभको द्वारा उर्वरक के अलावा हाइब्रिड, सर्टिफाइड एवं बीटी कॉटन बीज भी उपलब्ध कराये जाते हैं। संगोष्ठी में गेहूं, चना फसल में कीट नियंत्रण, उर्वरक के संतुलित उपयोग के लिए किसानों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री एन. पी. सुमन, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप द्विवेदी, एसडीओ कृषि श्री जी. एस. रायकवार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के जिला सलाहकार श्री अशोक कुमार शर्मा, एसएडीओ श्री के. के. ठाकुर, श्री ए. के. शुक्ला, श्री शर्मा सहित जिले के सभी कृषि एवं आत्मा परियोजना के अधिकारी उपस्थित थे। आभार कृभको के जिला संयोजक श्री प्रियांश पाटीदार ने व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement