Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मृदा दिवस पर मिट्टी की सेहत सुधारने की बात 

20 दिसम्बर 2022, छिंदवाड़ा ।  मृदा दिवस पर मिट्टी की सेहत सुधारने की बात – विश्व मृदा दिवस पर किसानों से मिट्टी का स्वास्थ्य सुधारने के तरीकों पर विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम नवलगांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने किसानों से अपील की  कि मिट्टी की जांच करवा कर स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसा अनुसार उर्वरक का उपयोग करना आवश्यक हो गया है।

प्राकृतिक खेती, जैविक खेती के तहत अपने खाने के लिए कुछ क्षेत्र में इन तरीके से खेती करें। जिससे मृदा का स्वास्थ्य भी सुधरेगा एवं अनाज की गुणवत्ता बनी रहेगी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगांव के प्रमुख डॉ. सुरेन्द्र पन्नासे, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री नीलकंठ पटवारी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्रीवास्तव, डॉ. एस. एल. अलावा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री डी. एस. घाघरे, एटीएम श्री पंकज पराडक़र सहित कृषक उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile