Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इस तारीख तक किसान करा सकते है एमएसपी के लिए पंजीयन

14 फ़रवरी 2025, भोपाल: इस तारीख तक किसान करा सकते है एमएसपी के लिए पंजीयन – मध्यप्रदेश के किसानों का गेहूं एमएसपी  पर खरीदा जा रहा है लेकिन अभी भी कई किसान ऐसे है जिन्होंने उपार्जन के लिए अपना पंजीयन नहीं कराया है। सरकार  ने ऐसे किसानों के लिए ही 31 मार्च 2025 तक की तारीख तय की है ताकि शेष किसान भी एमएसपी पर गेहूं उपार्जन के लिए अपना पंजीयन करा सके।

मध्यप्रदेश में एमएसपी पर गेहूं उपार्जन के लिए अब तक 62 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है। इसमें सबसे ज्यादा सीहोर, उज्जैन, इंदौर, देवास और धार के किसान शामिल है। बता दें , एमएसपी पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 रखी गई है। जो किसान एमएसपी पर गेंहू बेचना चाहता है वह 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़, आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकॉर्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।

कहां कितने किसानों ने कराया पंजीयन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री के लिए  बुरहानपुर में 2, बड़वानी में 17, खरगोन में 189, खंडवा में 339, अलीराजपुर में 13, झाबुआ में 776, धार में 4202, इंदौर में 9381, नीमच 134, मंदसौर 362, आगर-मालवा में 823, शाजापुर में 3710, देवास में 4035, रतलाम में 2211 उज्जैन में 11344 ग्वालियर में 55, शिवपुरी में 23, गुना में 23, दतिया में 142, अशोकनगर में 6, भिंड में 4, मुरैना में 96, श्योपुर में 43, छिंदवाड़ा में 157, सिवनी में 61, डिंडौरी में 21, कटनी में 14, नरसिंहपुर में 215, मंडला में 353, हरदा में 173, बैतूल में 362, नर्मदापुरम में 1793, विदिशा में 1563 राजगढ़ में 1096, रायसेन में 1969, भोपाल में 1975, सीहोर में 12596, सतना में 48, सीधी में 75, रीवा में 44, सिंगरौली में 19, मैहर में 3, उमरिया में 64, अनूपपुर में 9, शहडोल में 239, पन्ना में 37, सागर में 419, दमोह में 124, छतरपुर में 289, निवाड़ी में 88 और टीकमगढ़ में 341 किसानों ने पंजीयन कराया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com