Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कोदो, कुटकी को मिलेगा 4290 रुपए का एमएसपी

मध्य प्रदेश में ड्रिप,स्प्रिंकलर इरीगेशन को मिलेगा बढ़ावा

27 जून 2024, भोपाल: कोदो, कुटकी को मिलेगा 4290 रुपए का एमएसपी – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिवस दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि भवन में भेंट कर कृषि विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की कोदो और कुटकी को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का अनुरोध किया, जिससे प्रदेश के जनजातीय कृषकों को विशेष लाभ मिल सके। उन्होंने कोदो और कुटकी का रागी के बराबर न्यूनतम समर्थन मूल्य 4290 रुपए देने का अनुरोध किया, जिसे केंद्रीय कृषि मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मूग की खरीद सीमा बढाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग का बंपर उत्पादन हुआ है जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन के लक्ष्य की सीमा को बढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने आश्वासन दिया, और सुझाव दिया कि मध्यप्रदेश में दलहन और तिलहन फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन किया जाए, जिससे देश की खाद्यान्न सुरक्षा मजबूत हो सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ड्रिप , स्प्रिंकलर के लक्ष्य बढाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में नहर से सिंचाई व्यवस्था के स्थान पर प्रेशराइज्ड पाइप से खेतों में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रेशराइज्ड पाइप के आउटलेट्स पर ड्रिप इरीगेशन और स्प्रिंकलर व्यवस्था लगाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मिलने से किसानों को और अधिक फायदा होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय कृषि मंत्री से ड्रिप इरीगेशन और स्प्रिंकलर के प्रदेश के लक्ष्य  क्षेत्रफल को बढ़ाए जाने का अनुरोध किया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com