राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर में फसल प्रबंधन पर किसान चौपाल का आयोजन

27 अगस्त 2024, जबलपुर: जबलपुर में फसल प्रबंधन पर किसान चौपाल का आयोजन – गत दिवस जिले के विकासखंड पाटन में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रीन टीवी चैनल के माध्यम से आयोजित इस चौपाल में उपस्थित किसानों को कृषि विशेषज्ञों ने धान फसल प्रबंधन फसल अवशेष प्रचंधन, मिट्टो परीक्षण एवं ट्रैक्टर उद्योग में नई खोज पर कृषि से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। चौपाल में संयुक्त संचालक कृषि श्री के. एस. नेताम ने फसल एवं फसल अवशेष प्रबंधन से किसानों को अवगत कराया। उप संचालक कृषि डॉ. एस.के. निगम ने कृषि विभाग की जिले में किसानों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मृदा परीक्षण अधिकारी की मुकेश वर्मा ने मिट्टी परीक्षण की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताया। चौपाल में प्रत्येक व्याख्यान के पश्चात प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया और सही उत्तर देने वाले किसानों को विभिन्न उपहार भी प्रदान किये गए। चौपाल में अनु विभागीय कृषि अधिकारी डॉ. इंदिरा त्रिपाठी, बरिश कृषि विकास अधिकारी श्री के यादव एवं कृषि विभाग तथा आत्मा के समस्त अधिकारी कर्मचारियों सहित प्रगतिशील किसान उपस्थित थे

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement