राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में महा किसान चौपाल का आयोजन

11 जनवरी 2025, इंदौर: इंदौर में महा किसान चौपाल का आयोजन –  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय तक्षशिला परिसर के ऑडिटोरियम में गत दिनों कृषि ,उद्यानिकी एवं आत्मा परियोजना के सहयोग से महाकिसान चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भारत  पटेल, और  कृषि समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश चौहान थे। कार्यक्रम में प्याज़ फसल प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीक पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर क्षेत्र के उन्नत किसानों को सम्मानित भी किया गया।  कार्यक्रम में  कृषि /उद्यानिकी / आत्मा विभाग एवं निजी कंपनियों के अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

श्री भारत पटेल ने आलू और प्याज पर अनुभव किसानों के बीच साझा किया एवं केंद्र सरकार द्वारा आने वाली परियोजना केन बेतवा लिंक और  पार्वती काली सिंध परियोजना की जानकारी दी। श्री दिनेश चौहान ने भी किसानों को संबोधित किया।  कस्तूरबा ग्राम के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री डी के मिश्रा एवं श्री अरुण शुक्ला  ने प्याज एवं लहसुन की उन्नत खेती के बारे में विस्तृत चर्चा की ।श्री नीतीश जसानी माइक्रोबायोलॉजिस्टने प्याज प्रबंधन और प्याज लहसुन की फसल में  नेमाटोड  से नुकसान पर और उसके जीवन चक्र के बारे में किसानों को जानकारी दी। कृषि विभाग के अध्यक्ष श्री धुमसिंह चौहान एवं सहायक संचालक कृषि श्री विजय सिंह जाट एवं  एसडीओ श्री  शोभाराम एस्के ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आत्मा परियोजना उप संचालक श्रीमती शर्ली थॉमस  ने खेती में नवाचार और आधुनिक फसलों की जानकारी दी। वहीं निजी कंपनियों के अधिकारियों ने अपने उत्पादों के बारे में बताया।

कार्यक्रम में उन्नत किसानों श्री शैलेष ठाकुर, श्री  लाखन  सिंह गेहलोत  ,श्री  गजानन  खादीवाला, श्रीमती अनिता तंवर,श्री सत्यनारायण दयाल, श्री यशवंत राठौर,श्री बच्चन सिंह सेठ, श्री जीवन सिंह, श्री श्रीराम चौहान ,श्री गजराज सिंह परमार आदि को सम्मानित किया गया । इस मौके पर आत्मा सहायक संचालक रेणु पाराशर, भूमि  संरक्षण अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री जितेंद्र चारेल ,कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री दिव्यांशी गंगराड़े, सुश्री सुरभि वर्मा , श्री डीके डोगरा , श्री मिथुन मकवाना सहित  निजी कंपनियों के अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन ग्रीन टी वी की श्रीमती अंशु कुमार ने किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements