राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन की श्यालू मिर्च को मिला जीआई टैग

निमाड़ के किसानों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

22 जून 2026, खरगोनखरगोन की श्यालू मिर्च को मिला जीआई टैग –  निमाड़ अंचल के किसानों के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का अवसर है कि खरगोन की प्रसिद्ध श्यालू मिर्च को जीआई (Geographical Indication) टैग प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए पिछले तीन वर्षों से निमाड़ फ्रेश सहित लगभग 7000 किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसका सुखद परिणाम आज पूरे निमाड़ क्षेत्र को मिला है। यह उपलब्धि केवल एक टैग नहीं, बल्कि निमाड़ के किसानों की मेहनत, गुणवत्ता और पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

जीआई टैग मिलने से अब खरगोन की श्यालू मिर्च को एक विशिष्ट पहचान और कानूनी संरक्षण प्राप्त होगा। इससे इसकी ब्रांडिंग मजबूत होगी, नकली उत्पादों पर रोक लगेगी तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी मांग और मूल्य दोनों बढ़ने की संभावना है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और निर्यात के नए अवसर भी खुलेंगे।

बता दें  कि निमाड़ की श्यालू मिर्च अपने गहरे लाल रंग, आकर्षक चमक, मध्यम तीखेपन और उत्कृष्ट गुणवत्ता के कारण वर्षों से किसानों और व्यापारियों की पहली पसंद रही है। अब जीआई टैग के माध्यम से इसकी पहचान और अधिक सशक्त होगी तथा “निमाड़ की श्यालू मिर्च” एक प्रतिष्ठित कृषि ब्रांड के रूप में उभर सकेगी। एशिया की प्रमुख मिर्च मंडियों में शामिल खरगोन-बेड़िया क्षेत्र के लिए यह उपलब्धि वास्तव में “सोने पर सुहागा” साबित होगी। इससे पूरे निमाड़ क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements