राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन: गैर अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी का गोदाम हुआ सील

20 अप्रैल 2026, खरगोन: खरगोन: गैर अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी का गोदाम हुआ सील – एसडीएम भीकनगांव श्री लोकेश छापरे द्वारा अवैध भंडारण एवं अनियमित व्यापार पर प्रभावी कार्रवाई की गई। ग्राम सोनवाड़ा में स्थित एक गैर अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी के गोदाम का राजस्व दल एवं मंडी दल के संयुक्त दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में गेहूं का स्टॉक लगभग 210 क्विंटल तथा चना का स्टॉक लगभग 224 क्विंटल मौके पर पाया गया। दल द्वारा जब व्यापारी से अनाज भंडारण एवं व्यापार से संबंधित वैध लाइसेंस, अनुमति पत्र एवं कृषकों से किए गए क्रय-विक्रय का विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, तो व्यापारी कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।  दस्तावेजों के अभाव में प्रथम दृष्टया मामला नियमों के उल्लंघन का पाए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध भंडारण, बिना लाइसेंस व्यापार तथा कृषकों के हितों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है तथा संबंधित अधिनियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही जिले में इस प्रकार की अनियमितताओं पर निरंतर निगरानी रखते हुए आगे भी सघन निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements