Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

खरगोन कलेक्टर ने की एनवीडीए की सिंचाई योजना की समीक्षा

23 अक्टूबर 2024, खरगोन: खरगोन कलेक्टर ने की एनवीडीए की सिंचाई योजना की समीक्षा – कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने मंगलवार को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एनवीडीए के अधिकारियों की बैठक लेकर प्राधिकरण की सिंचाई योजनाओं की समीक्षा की और निर्देशित किया कि किसानों को सिंचाई के लिए सुगमता से पानी उपलब्ध कराया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमला सोलंकी, एनवीडीए के अधीक्षण यंत्री श्री टटवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।        

बैठक में नागलवाड़ी, पीपरी माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना, बिस्टान उद्वहन सिंचाई योजना, खरगोन उद्वहन सिंचाई योजना, अपरवेदा परियोजना भीकनगांव, इंदिरा सागर परियोजना, अम्बा रोड़िया सिंचाई योजना, बिंजलगांव माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना, झिरन्या माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना, बलकवाड़ा उद्वहन सिंचाई योजना, चौड़ी उद्वहन सिंचाई योजना, ओंकारेश्वर-बलवाड़ा नर्मदा-क्षिप्रा सावेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना, महेश्वर जानापाव सिंचाई योजना की समीक्षा की गई।      

कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी है। उनसे लक्ष्य के अनुरूप किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। योजनाओं के निर्माण में जिन इंजीनियरों द्वारा गलती की गई है उनके विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहे और किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं का समाधान करें। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भू-अर्जन के प्रशासकीय शुल्क 04 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि 31 अक्टूबर तक जिला कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण करने कहा गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com