कटनी: बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू छात्रों का फील्ड विजिट, देखा मल्चिंग खेती का मॉडल; आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू
16 अप्रैल 2026, भोपाल: कटनी: बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू छात्रों का फील्ड विजिट, देखा मल्चिंग खेती का मॉडल; आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू – मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विकासखंड बहोरीबंद में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री समुदाय नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत अध्ययनरत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्रों का क्षेत्रीय भ्रमण कराया गया। इस दौरान ग्राम डिहुटा स्थित सोन कृषि फार्म में मल्चिंग सिस्टम से की जा रही खेती का अवलोकन कराया गया।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने टमाटर, लौकी, ककड़ी, गिलकी एवं करेला जैसी सब्जियों की खेती को नजदीक से देखा और उनकी उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। किसान सोनू चौधरी ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से मल्चिंग पद्धति का उपयोग कर खेती कर रहे हैं। साथ ही, ड्रिप (टपक) सिंचाई विधि से फसलों को पानी दिया जाता है, जिससे जल की बचत के साथ उत्पादन में वृद्धि होती है। साथ खेत में कुआं एवं तालाब का अवलोकन किया जिसमें अभी पर्याप्त मात्रा पानी उपलब्ध है ।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह, परामर्शदाता रामसिंह पटेल, अवधेश बैरागी, आशीष तिवारी, उमा अवस्थी सहित नवांकुर संस्था के धनीराम, रामेश्वर पटेल, शिल्पा राय, बलराम लोधी, वंदना चौधरी, कपूरलाल चौधरी एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

