Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संयुक्त सर्वेक्षण दल विभिन्न ग्रामों में पहुंचे

10 नवंबर 2025, ग्वालियर: संयुक्त सर्वेक्षण दल विभिन्न ग्रामों में पहुंचे – जिले में बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों के सर्वेक्षण का कार्य अब अंतिम चरण में  पहुंच गया है। राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दलों द्वारा ग्राम स्तर पर सर्वेक्षण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

   गत दिनों  उर्वा सहित जिले के कई ग्रामों में सर्वे दल पहुँचे और किसानों की मौजूदगी में फसल क्षति का मूल्यांकन किया। इस दौरान क्रॉप कटिंग सैम्पलिंग की प्रक्रिया भी की गई, जिससे वास्तविक नुकसान का सटीक आकलन हो सके। सर्वे कार्य आरआई, पटवारी, वरिष्ठ एवं सहायक कृषि विस्तार अधिकारी तथा क्रॉप सर्वेयर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसकी सतत निगरानी संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता और किसानों की संतुष्टि के साथ किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कर रिपोर्ट प्रेषित करें।   सभी तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर राज्य शासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के प्रावधानों के अनुसार प्रभावित किसानों के खातों में राहत राशि अंतरित की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें