भिण्ड में देसी गाय ने दिखाया दम! एक दिन में दिया 19.420 लीटर दूध, पशुपालक सुनील को मिलेगा ₹1 लाख का इनाम
03 नवंबर 2026, भिण्ड: भिण्ड में देसी गाय ने दिखाया दम! एक दिन में दिया 19.420 लीटर दूध, पशुपालक सुनील को मिलेगा ₹1 लाख का इनाम – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महत्वाकांक्षी योजना गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत भिण्ड जिले की सभी विधानसभाओं के वृंदावन ग्रामों में 30 एवं 31 अक्टूबर को देसी गौवंश की दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित हुई। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की इस प्रतियोगिता में पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देसी गायों के दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया।
गोहद के सुनील रहे सर्वाधिक उत्पादक
विधानसभा क्षेत्र गोहद के वृंदावन ग्राम रतवा में पशुपालक सुनील की देसी गाय ने प्रतिदिन 19.420 लीटर दूध देकर जिले में सर्वाधिक उत्पादन किया। इसी ग्राम में शिवराज ने 13.283 लीटर दूध के साथ दूसरा और केशव ने 12.292 लीटर दूध के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
मेहगांव में सूरजभान सिंह अव्वल
विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के वृंदावन ग्राम सोनी में सूरजभान सिंह की गाय ने प्रतिदिन 18.060 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान पाया। राजकमल 17.575 लीटर दूध के साथ द्वितीय तथा मुरारी 15.633 लीटर दूध के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
लहार में मनोज शर्मा ने मारी बाजी
विधानसभा क्षेत्र लहार के वृंदावन ग्राम काथा में मनोज शर्मा की गाय ने प्रतिदिन 17.429 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। धर्मेन्द्र शर्मा 10.244 लीटर दूध के साथ दूसरे और श्रीमती रजनी 8.544 लीटर दूध के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
भिण्ड क्षेत्र में अमर सिंह ने लहराया परचम
विधानसभा क्षेत्र भिण्ड के वृंदावन ग्राम नुन्हाटा में अमर सिंह की गाय ने प्रतिदिन 17.230 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान जीता। लाखन सिंह ने 15.096 लीटर दूध के साथ दूसरा और अजय प्रताप ने 14.023 लीटर दूध के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
अटेर में पूरन प्रथम
विधानसभा क्षेत्र अटेर के वृंदावन ग्राम दैपरा में पशुपालक पूरन की गाय ने प्रतिदिन 14.623 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान पाया। तिलक सिंह 10.758 लीटर दूध के साथ द्वितीय तथा श्रीमती सुनीता 9.574 लीटर दूध के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेताओं को मिलेगा इनाम
योजना के तहत प्रत्येक वृंदावन ग्राम में प्रथम स्थान पाने वाले पशुपालक को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
देसी गौवंश संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना का उद्देश्य देसी नस्ल की गायों के पालन, संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करना, दुग्ध उत्पादन बढ़ाना तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। भिण्ड जिले के पशुपालकों की सक्रिय भागीदारी से यह प्रतियोगिता गौपालन को आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


