Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री ने किया‘’ताप्‍ती वैली नेचुरल फार्मिंग’’ का विमोचन

03 नवंबर 2026, बैतूल (कृषक जगत): मुख्यमंत्री ने किया‘’ताप्‍ती वैली नेचुरल फार्मिंग’’ का विमोचन – ताप्‍ती वैली नेचुरल फार्मिंग ब्रांड के तहत खाद्यान्न उत्‍पाद बाजार में उपलब्‍ध कराये जा रहे है जिसका ब्रांड प्रमोशन मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया है। कृषि की लागत कम करने, स्थानीय संसाधनों पर आधारित खेती को प्रोत्साहित करने तथा मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्राकृतिक कृषि अभियान का संचालन आत्मा परियोजना के द्वारा किया जा रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वय से जिले के कृषकों को प्रशिक्षण, प्रायोगिक प्रदर्शन, तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रगतिशील कृषकों के अनुभवों से प्राकृतिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 62 चयनित क्लस्टरों में 7,750 कृषकों को प्राकृतिक कृषि से जोड़ा है। कुल 3,100 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक कृषि गतिविधियां संचालित हैं। परियोजना संचालक आत्मा श्री सुरेन्द्र परहाते ने बताया 33 कृषकों एवं समूहों द्वारा गोबर, गोमूत्र, फसल अवशेष एवं अन्य स्थानीय जैव संसाधनों से प्राकृतिक कृषि आदान तैयार किए जा रहे हैं। इससे कृषकों को बाजार से खरीदे जाने वाले कृषि आदानों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। प्राकृतिक कृषि गतिविधियों को प्रोत्‍साहित करने हेतु जिले में स्‍थापित 33 जैव संसाधन केन्‍द्र (BRC) द्वारा ब्रांडिंग, पैकिंग कर ताप्‍ती व्‍हेली नेचुरल फार्मिंग ब्रांड के तहत उत्‍पाद बाजार में उपलब्‍ध कराये जा रहे है ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile