Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी का जंबो सीताफल पहली बार दुबई होगा निर्यात

03 नवंबर 2026, सिवनी: सिवनी का जंबो सीताफल पहली बार दुबई होगा निर्यात – मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों के उत्पादक समूह (पीजी) गठित किए गए हैं।

इसी क्रम में सिवनी के एक जिला-एक उत्पाद के अंतर्गत जीआई टैग प्राप्त जंबो सीताफल को उत्पादक समूह के माध्यम से स्थानीय किसानों एवं समूह सदस्यों से उचित दर पर क्रय किया गया है। 30 अक्टूबर 2026 को सीताफल की खरीद प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अब सिवनी के जंबो सीताफल को विदेश तक पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रथम कंसाइनमेंट को 31 अक्टूबर 2026 को खेरमटाकोल से नागपुर तथा नागपुर से शारजाह के लिए हवाई मार्ग से रवाना किया जाएगा। इसके पश्चात सीताफल दुबई पहुंचेगा। यह निर्यात जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, एपीडा एवं Cognify Impex Pvt. Ltd. के सहयोग से किया जा रहा है।

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कार्यालय आजीविका मिशन भोपाल श्री विनय निगम, कलेक्टर सिवनी श्रीमती अंजू अरुण कुमार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्रीमती अंजली शाह के मार्गदर्शन में यह पहल साकार हुई है। सिवनी के जंबो सीताफल का विदेश तक पहुंचना जिले के किसानों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्थानीय स्तर पर उत्पाद की खरीद से जहां किसानों को बाजार उपलब्ध हुआ है, वहीं उत्पादक समूह से जुड़ी महिलाओं को कृषि उत्पादों के संग्रहण, विपणन एवं निर्यात की प्रक्रिया से जुड़ने का अवसर मिला है। आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए यह उपलब्धि उनके छोटे प्रयासों को बड़े बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें अपने उत्पादों को स्थानीय बाजार से आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के नए अवसरों की उम्मीद जगी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें