Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बलराम महोत्सव की तैयारियों को लेकर पांढुर्ना कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक

03 नवंबर 2026, पांढुर्ना: बलराम महोत्सव की तैयारियों को लेकर पांढुर्ना कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक – आगामी 4 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने संबंधित विभागीय अधिक फल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बलराम कृषि महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर पांढुर्णा में किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। किसानों की सहभागिता, विभागीय योजनाओं की जानकारी, हितलाभ वितरण एवं विभागीय प्रदर्शनी की समुचित व्यवस्था की जाए।

बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग को विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी एवं हितग्राहियों को लाभ वितरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस विभाग को कानून एवं शांति व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकीय टीम एवं एंबुलेंस, नगर परिषद को पेयजल एवं साफ-सफाई तथा विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को मंच की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं, कृषि उपज मंडी समिति को कार्यक्रम स्थल पर शेड, पार्किंग, स्वल्पाहार एवं पेयजल व्यवस्था तथा जनसंपर्क विभाग को कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का दायित्व सौंपा गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में पालन करने तथा आयोजन की सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बलराम कृषि महोत्सव में अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अल्का एक्का, उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री खिड़ेकर, एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture