झाबुआ: फलोद्यान योजना से बदली किसान की तकदीर
26 मई 2026, झाबुआ: झाबुआ: फलोद्यान योजना से बदली किसान की तकदीर – जिले के विकासखंड पेटलावद अंतर्गत ग्राम बरवेट निवासी कृषक श्री जमनालाल गोविन्द पाटीदार ने निजी खेत फलोद्यान रोपण घटक का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। वर्ष 2024-25 में उन्होंने 1.00 एकड़ भूमि पर अमरूद फलोद्यान स्थापित किया, जिसके लिए उन्हें शासन द्वारा 1 लाख 93 हजार रुपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई एवं उद्यानिकी विभाग के माध्यम से पौधरोपण का कार्य किया गया।
योजना का लाभ लेने से पूर्व श्री पाटीदार पारंपरिक रूप से सोयाबीन की खेती करते थे। सोयाबीन फसल से उन्हें लगभग 5 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होता था, जिसमें करीब 12 हजार रुपये की लागत आने पर कुल आय 25 हजार रुपये होती थी तथा शुद्ध आय मात्र 13 हजार रुपये रह जाती थी। सीमित आय के कारण परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करना कठिन हो रहा था। इस योजना के माध्यम से अमरूद फलोद्यान स्थापित करने के बाद उनकी खेती लाभकारी व्यवसाय में बदल गई। वर्तमान में अमरूद उत्पादन से लगभग 50 क्विंटल उपज प्राप्त हो रही है। इसमें लगभग 60 हजार रुपये की लागत आने के बाद कुल आय 1 लाख 50 हजार रुपये तक पहुंच गई है तथा शुद्ध आय 90 हजार रुपये प्राप्त हो रही है।
अमरूद फलोद्यान से हुई आय वृद्धि ने न केवल कृषक की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें आधुनिक एवं उद्यानिकी आधारित खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया है। श्री जमनालाल पाटीदार ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनी है। यह सफलता की कहानी अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत है कि वे परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

