Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जलगांव: जैन हिल्स में फाली अधिवेशन का समापन  

09 जून 2026, जलगांव: जलगांव: जैन हिल्स में फाली अधिवेशन का समापन – भविष्य के कृषि क्षेत्र में नेतृत्व विकसित करने के उद्देश्य से स्थापित ‘फ्यूचर एग्रीकल्चर लीडर्स ऑफ इंडिया’ (फाली) अधिवेशन का आज समापन हुआ। 1 से 8 जून के दौरान जैन हिल्स में तीन चरणों में आयोजित इस अधिवेशन में विद्यार्थियों द्वारा कुल 163 कृषि इनोवेशन और 163 कृषि बिजनेस प्लान प्रस्तुत किए गए।

तीसरे सत्र की इनोवेशन प्रतियोगिता में सीताबाई पटवर्धन हाईस्कूल (कुरुंदवाड, कोल्हापुर) तथा बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में अनुभूति इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल (जळगांव) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा 8वीं और 9वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस उपक्रम में महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश की 200 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया। इस पहल को जैन इरिगेशन का सहयोग प्राप्त है।

तीसरे सत्र के समापन समारोह में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। समापन भाषण में जैन इरिगेशन के अभिजीत जोशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कंपनी में शामिल होने के बाद भवरलालजी जैन (बड़ेभाऊ) ने उन्हें लाइब्रेरी में पुस्तकों को व्यवस्थित करने का कार्य सौंपा था। उसी समय बड़ेभाऊ ने अपनी सफलता का रहस्य बताते हुए कहा था, “मैं अच्छे लोगों और अच्छी किताबों को कभी अपने हाथ से जाने नहीं देता।” यही जीवन मंत्र उन्होंने मुझे दिया।फाली की उपाध्यक्ष नैन्सी बैरी ने अपने संबोधन में फाली की विकास यात्रा का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की नई मुख्य कार्यकारी अधिकारी शार्बोनी पोद्दार का परिचय भी कराया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जळगांव के अनुभूति स्कूल को दो पुरस्कार – फाली के तीसरे सत्र में जळगांव के अनुभूति इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल ने दो पुरस्कार प्राप्त किए। इनोवेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए नेक्सो बायोपल्प को तीसरा स्थान मिला, जबकि बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में कार्बोक्रेड  कार्बन क्रेडिट एंड सस्टेनेबल एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।फाली के तीसरे सत्र में विजेता विद्यालयों को उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए।

कृषि इनोवेशन प्रस्तुतीकरण – प्रथम – सीताबाई पटवर्धन हाईस्कूल (कुरुंदवाड, कोल्हापुर), द्वितीय – सरस्वती साधना विद्या मंदिर, शांतिवन (आर्वी, बीड), तृतीय – अनुभूति इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल (जळगांव), चतुर्थ – महाराजा सयाजीराव विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय (सातारा), पंचम – अण्णासाहेब कल्याणी विद्यालय (सातारा)

कृषि बिजनेस प्लान – प्रथम – अनुभूति इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल (जळगांव), द्वितीय – सीताबाई पटवर्धन हाईस्कूल (कुरुंदवाड, कोल्हापुर)तृतीय – एम. जी. शाह विद्यामंदिर (बाहुबली, कोल्हापुर), चतुर्थ – दानोली हाईस्कूल (दानोली, कोल्हापुर), पंचम – महाराजा सयाजीराव विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय (सातारा) फाली के विद्यार्थियों त्रिलोक चौधरी (देवास), श्रावणी अडसरे (नाशिक), प्रिया जरांगे (बीड) और सार्थक येवले (पुणे) ने इस कार्यक्रम से मिली सीख और अपने अनुभव साझा किए। साथ ही फाली के पूर्व विद्यार्थियों प्रतिक्षा नांगरे और हर्षवर्धन खिल्लारे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विनोद चौधरी (गोदरेज एग्रोवेट),  अंकित  लढ्ढा (यूपीएल), शुभेंदु दास (आईटीसी), दुर्गेश गोयल (स्टार एग्री), मुक्तार आलम (एसबीआई फाउंडेशन), विभाकर (रैलीज इंडिया), प्रकाश मकवाना (प्रॉम्प्ट) और मिहीर पटेल (अमूल) सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए। फाली के इस उपक्रम को जैन इरिगेशन के साथ-साथ गोदरेज एग्रोवेट, यूपीएल, स्टार एग्री, रैलीज इंडिया, ओमनिवोर, प्रॉम्प्ट, एसबीआई फाउंडेशन, अमूल, उज्जीवन, रयत शिक्षण संस्था और गांधी रिसर्च फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur