राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर: खरीफ-रबी फसलों निगरानी के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर टीम गठित, कीट-व्याधि पर रखी जाएगी नजर  

17 सितंबर 2026, जबलपुर: जबलपुर: खरीफ-रबी फसलों निगरानी के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर टीम गठित, कीट-व्याधि पर रखी जाएगी नजर – खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 में फसलों की स्थिति और कीट-व्याधि के प्रकोप की निगरानी के लिए मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिला एवं विकासखंड स्तर पर निगरानी दल गठित किए हैं। ये दल लगातार फसलों का निरीक्षण करेंगे और प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को मौके पर ही कीट-व्याधि नियंत्रण के उपाय एवं जरूरी तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे।

उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे के अनुसार, जिला स्तरीय दल में सहायक संचालक कृषि पंकज श्रीवास्तव को प्रमुख बनाया गया है। दल में कृषि वैज्ञानिक, संबंधित अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी सदस्य होंगे। इसी तरह जबलपुर, पनागर, कुंडम, पाटन, शाहपुरा, सिहोरा और मझौली विकासखंडों के लिए अलग-अलग निगरानी दल गठित किए गए हैं। ये दल अपने-अपने क्षेत्र के गांवों का सघन भ्रमण कर फसलों में कीट-व्याधि की स्थिति पर नजर रखेंगे और किसानों को नियंत्रण के उपाय तथा तकनीकी सलाह देंगे।

आदेश के तहत सभी दलों को खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 के दौरान प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। दल प्रमुखों को भ्रमण के तुरंत बाद निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी, ताकि कीट-व्याधि के प्रकोप की स्थिति में समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture