जबलपुर: ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन अब 20 अगस्त तक होगा
03 अगस्त 2026, जबलपुर: जबलपुर: ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन अब 20 अगस्त तक होगा – राज्य शासन ने प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी है। अब किसानों से स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक तथा मूंग एवं उड़द का उपार्जन 20 अगस्त तक किया जाएगा।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए राज्य शासन द्वारा फसल उपार्जन नीति में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत अब मूंग का कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत और उड़द का कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत तक उपार्जन किया जाएगा।
श्री कटहरे ने बताया कि जिन किसानों ने 30 जुलाई तक अपनी उपज का विक्रय कर लिया है, उन्हें ई-उपार्जन पोर्टल पर द्वितीय स्लॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने किसानों से संशोधित समय-सीमा का लाभ उठाकर निर्धारित अवधि में स्लॉट बुक कर उपज का विक्रय करने की अपील की है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

