राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कृषि विभाग की सोयाबीन कृषकों को सलाह

27 जून 2024, जबलपुर: जबलपुर कृषि विभाग की सोयाबीन कृषकों को सलाह – कृषि विभाग जबलपुर ने सोयाबीन की फसल लेने वाले जिले के किसानों को समसामयिक सलाह दी है। किसानों को बताया गया है कि अनुसंधान निष्कर्षों के आधार पर यह सप्ताह सोयाबीन की बोनी के लिए सबसे उपयुक्त है।

Advertisement1
Advertisement

उपसंचालक कृषि  श्री रवि आम्रवंशी के मुताबिक बोनी के लिए किसानों को मानसून के आगमन एवं न्यूनतम 100 मिलीमीटर वर्षा के पश्चात भिन्न समयावधि वाली सोयाबीन की 2 से 3 किस्मों का उपयोग करना चाहिये। बीज दर 60 से 70 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर एवं कतारों की दूरी 45 सेंटीमीटर तथा पौधे से पौधे की दूरी 5 से 10 सेंटीमीटर रखनी चाहिये । साथ ही बीज को 2 से 3 सेंटीमीटर की गहराई पर बोना चाहिये। श्री आम्रवंशी ने सोयाबीन की बोनी रिज-फरो पद्धति से करने की भी सलाह किसानों को दी है । उन्होंने कहा कि इससे अतिवर्षा अथवा सूखा का जोखिम कम हो जाता है।

उप संचालक कृषि ने किसानों से कहा है कि सोयाबीन की बोनी बीज के साथ उर्वरक मिलाकर न की  जाए । इससे बीज सड़ने का खतरा रहता है । उर्वरक का प्रयोग सीड कम फर्टिलाईजर ड्रिल से या बोनी से पहले अपने खेत में छिड़काव कर अच्छी तरह से मिट्टी से मिलाकर करने की सलाह दी है। उन्होंने किसानों से कहा कि बोनी के समय बीज का उपचार  अवश्य करें, ताकि फफूंद जनित एवं कीट जनित रोगों से सुरक्षा हो सके। किसानों को बीज का फफूंदनाशी, कीटनाशक एवं जैविक कल्चर से क्रमानुसार उपचार करने की सलाह भी दी है।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement