Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय लगाएगा उच्च तकनीक नर्सरी एहर साल एक लाख पौधे तैयार करेगा

06 फरवरी 2024, जबलपुर: जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय लगाएगा उच्च तकनीक नर्सरी एहर साल एक लाख पौधे तैयार करेगा – कृषि वानिकी पर उप-मिशन (एसएमएएफ) के तहत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (रफ्तार) से वित्त पोषित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय के वानिकी विभाग, कृषि महाविद्यालय, जबलपुर को उच्च तकनीक वन नर्सरी स्थापित करने हेतु 50 लाख की परियोजना को स्वीकृति मिली।

इस परियोजना में हर साल एक लाख उच्च गुणवत्ता वाले पौधे तैयार करने का लक्ष्य रहेगा। तैयार किए गए पौधे किसान बंधुवों को कृषि भूमि पर लगाने हेतु उपलब्ध कराये जाएंगे। कृषि वानिकी के इस उप-मिशन (एसएमएएफ) का मुख्य उद्देश्य कृषि फसलों के पूरक वृक्षों को कृषि भूमि पर लगाने हेतु बढ़ावा देना है। इसके अलावा कार्बन पृथक्करण, मिट्टी के कार्बनिक पदार्थों का संवर्धन, किसानों के आजीविका में सुधार, फसल और फसल प्रणालियों की उत्पादकता में वृद्धि और सूचना प्रणाली का विकास करना भी इस परियोजना के उद्देश्य रहेंगे।

इस परियोजना में प्रमुख अन्वेषक डॉ. सोमनाथ सरवदे, सहायक प्राध्यापक,कृषि वानिकी तथा डॉ. एस. अग्रवाल, सहप्रध्यापक,सस्यविज्ञान और डॉ. राकेश बाजपाई, प्राध्यापक-विभाग प्रमुख, वानिकी विभाग, कृषि महाविद्यालय, जबलपुर, सहप्रधान अन्वेषक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)