राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कृषि विवि. में विकसित भारत उत्सव-2047 कार्यक्रम आयोजित

25 दिसम्बर 2023, जबलपुर: जबलपुर कृषि विवि. में विकसित भारत उत्सव-2047 कार्यक्रम आयोजित – विकसित भारत-2047 कार्यक्रम के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय जबलपुर के स्वामी विवेकानंद सभागार में ‘‘विकसित भारत उत्सव-2047’’ कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य एवं अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे की अध्यक्षता में बड़े ही गरिमामय में महौल में आयोजित किया गया। मुख्यअतिथि की आंसदी से कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है, हम युवा पीढ़ी को सशक्त बनाकर ही विकसित भारत का सपना देख सकते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था के समग्र गतिशील विकास हेतु कृषि शिक्षा एवं कृषि छात्रों का योगदान बहुत ही बहुमूल्य होंने वाला है।

आप सभी कृषि छात्र-छात्राओं का ऐसा चिंतन एवं आईडियाज होंने चाहिये कि दूरगामी परिणाम कैसे लाएं जाएं, आज से 25 साल बाद कैसी कृषि होगी जो कि विकसित भारत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। कुलपति डॉ. मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत कार्यक्रम के तहत जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं हेतु विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और विकसित भारत-2047 की दिशा में अभी से कृषि के योगदान एवं कृषि शिक्षा के क्षेत्र में किस तरह से कार्य किया जायें, ऐसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही भारत को कृषि के क्षेत्र में उन्नत एवं प्रगतिशील बनाने के लिये संकल्प लिया गया है। ऐसे सभी विद्यार्थियों के लिये शुभकामनायें देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। 

Advertisement
Advertisement

अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ धीरेन्द्र खरे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आप सभी कृषि छात्र-छात्राओं को यह तय करना होगा कि आगामी 25 वर्ष बाद कैसी कृषि होगी और क्या कृषि के लिये भूमि बचेगी, अगर भूमि होगी तो इसमें किस तरह के आईडियाज होंगे जो भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्व एवं कृषि की दशा व दिशा तय करेंगी। आज से 50 वर्ष पहले यह कल्पना नहीं की गई थी कि आज की कृषि एवं किसान खेती कैसे करेंगे, लेकिन आप सभी युवाओं को एक बेहतर अवसर मिला है कि अगले 25 वर्ष में कैसा भारत स्थापित करेंगे, क्योंकि आज से 25 वर्ष बाद सभी युवाओं की सोच एवं आईडिया के परिणाम से ही एक बेहतर भारत की संकल्पना स्वीकार की जा सकेगी। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय जबलपुर डॉ पी.बी. शर्मा ने भी विकसति भारत-2047 के कार्यक्रम के तहत कृषि छात्र-छात्राओं के समक्ष अपने विचार व्यक्त किये एवं आपने छात्र-छत्राओं को विकसित भारत पोर्टल सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ अमित कुमार शर्मा ने ‘‘विकसित भारत उत्सव 2047’’ कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन एवं विश्वविद्यालय स्तर पर 15 दिनांको तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। आपने बताया कि विकसित भारत कार्यक्रम-2047 के अतर्गत भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन, सामूहिक परिचर्चा, वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। 15 दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें गु्रप डिस्कशन बीएससी- प्रथम स्थान-मधुसूदन चैधरी, द्वितीय स्थान-दिव्यांशु खरे, तृतीय स्थान-अक्षत ताम्रकार ने प्राप्त किया हैं। इसके अलावा गु्रप डिस्कशन एमएससी एवं पीएचडी- प्रथम स्थान- नाजीफ्रा,  द्वितीय स्थान- शिवानी ठाकुर, तृतीय स्थान- शिवानी पॉलीवाल ने प्राप्त किया है। वही स्पीच कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान- नाजीफ्रा, द्वितीय स्थान- अर्पणा बोस, तृतीय स्थान- ऋतिका सैनी ने प्राप्त किया है। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Advertisement8
Advertisement

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहायक छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. अमित झा द्वारा किया गया।

Advertisement8
Advertisement

इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ एस.के. पांडे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक प्रक्षेत्र डॉआर.एस.शुक्ला, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय,जबलपुर डॉ पी.बी.शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ अमित कुमार शर्मा, डिप्टी कुलसचिव डॉ. आर.के. समैया, लेखनियंत्रक श्री डी.आर. महोबिया, डॉ रत्नेश श्रीवास्तव, सहायक छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. अमित झा सहित सभी विभागों विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement