Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीदी  केन्द्र पर 10 तौल कांटे लगाएं

21 अप्रैल 2022, शाजापुर । खरीदी  केन्द्र पर 10 तौल कांटे लगाएं – कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने मो. बड़ोदिया उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने खरीदी करने वाली संस्था को निर्देश दिए कि वे व्यवस्थाओ में तत्काल सुधार लाये। किसानों की मांग पर ख़रीदी प्रातः 9.00 बजे से शुरू करने एवं उपार्जन केन्द्र पर तत्काल 10 तौल कांटे लगाकर तौल की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए बैठक एवं पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।

उन्होंने कहा कि संबंधित ट्रांसपोर्टर के माध्यम से समय पर ट्रांसपोर्ट कराने की कार्रवाई करें। इस दौरान उन्होंने गेंहूं की तुलाई एवं मोश्चर की भी जाँच भी करवाई। इस अवसर पर ग्राम भदौनी एवं करजु से आए कृषकों से की जा रही तुलाई संबंधी सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

महत्वपूर्ण खबर: म.प्र. के गेहूँ की अनेक देशों में बढ़ी मांग

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile