छिंदवाड़ा: किसानों से अपील, फसल क्षति की सूचना समय पर दें
08 अप्रैल 2026, छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा: किसानों से अपील, फसल क्षति की सूचना समय पर दें – छिंदवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों से अपील की गई है कि जिन कृषकों की फसल जलभराव या अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई है, वे अपनी फसल नुकसान की सूचना निर्धारित माध्यमों के जरिए दर्ज कराएं।
उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान अपनी फसल क्षति की सूचना कृषि रक्षक पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 14447 पर या प्रधानमंत्री फसल बीमा व्हाट्सएप चैटबोट नंबर 7065514447 पर दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा किसान प्ले स्टोर से क्रॉप इंश्योरेंस एप (Crop Insurance App) डाउनलोड कर लॉगिन के माध्यम से भी अपनी क्षति की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यदि सूचना दर्ज करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से दर्ज करें, ताकि उन्हें योजना का लाभ समय पर मिल सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

